Media Mentions

Client:

ETV Bharat News Published

Date:

6 Jan,2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की सर्द रातें जितनी ठिठुरन भरी होती हैं, उतनी ही खतरनाक भी होती हैं. खासकर उन लाखों मजदूरों के लिए जो खुले आसमान या तंग, बंद कमरों में दिनभर की मेहनत के बाद रात गुजारते हैं. सर्दी से बचने के लिए अंगीठी, कंडी या हीटर जलाकर सो जाना उनके लिए आम बात है, लेकिन यही आदत कई बार मौत का कारण भी बन जाती है. हर साल दिल्ली समेत देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां आग लगने या धुएं से दम घुटने से मजदूरों की जान चली जाती है. इसी खामोश खतरे के खिलाफ एक जागरूकता की मशाल लेकर आगे आए हैं डॉ. नकुल कुमार तरुण जो एक रिटायर्ड गवर्नमेंट ऑफिसर होने के बाद अब जोन फोर सॉल्यूशन नाम के संगठन के माध्यम से समाज सेवा में जुटे हैं. दिल्ली फायर सर्विस के साथ मिलकर वह मजदूर वर्ग को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाए हुए हैं.
Client:

Amar Ujala Published

Date:

29 Dec,2025

दिल्ली फायर सर्विस एवं जोन 4 सोलुसन ने आग से बचने की मुहिम चलाई हुई है

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए आग, अंगीठी, हीटर और बिजली के उपकरणों का ज़्यादा इस्तेमाल होता है। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी आग और जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। आपकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।
  • कमरे के अंदर अंगीठी या खुली आग जलाकर न सोएँ, कई हादसा हो चुका है।
  • हीटर, रॉड या सिगड़ी के पास कपड़े न सुखाएँ।
  • बिजली के टूटे तार, ढीले प्लग या ओवरलोड सॉकेट का इस्तेमाल न करें।
  • सोने से पहले आग और बिजली के सभी उपकरण बंद कर दें।
  • गैस सिलेंडर और चूल्हे को सुरक्षित दूरी पर रखें।
  • एक ही कमरे में बहुत ज़्यादा लोग और आग का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।
  • आग लगने पर तुरंत शोर मचाएँ और 101 पर कॉल करें।

Our Partners